देखें वीडियो: बाइक स्टंट के दौरान Live हादसा, युवक-युवती हादसे का हुए शिकार, खाई 5-6 गुलाटी

भोपाल। राजधानी भोपाल के नवनिर्मित अटलपथ पर एक हादसा हो गया। अटलपथ को बुलेवर्ड स्ट्रीट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर एक बाइक सवार Willy Stunt कर रहा था। तभी उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक-युवती 360 डिग्री घूम गए। बाइक करीब 20 फीट तक घसीटती रही। अब सोशल मीडिया पर इस जानलेवा व्हीली स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह हादसा कब हुआ, इसमें घायल युवक-युवती कहां के थे, उन्हें कितनी चोट आई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। अब तक पुलिस के पास इसकी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। जब युवक बुलेवर्ड स्ट्रीट पर स्टंट कर रहा था तभी किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
#ViralVideo : भोपाल शहर की सड़कों पर जानलेवा स्टंट।माता मंदिर से जवाहर चौक तक बनाई गई सड़क पर बाइक सवार ने किया स्टंट।
— Izhar Hasan Khan (@izharihk) December 23, 2021
स्टंट के चलते बाइक से गिरे युवक युवती, हुए घायल।
(वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नही हुई) pic.twitter.com/fKzEsEbvvI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





