देखें वीडियो: अलीराजपुर में ड्राइवर की झपकी लगने से नदी में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौके पर मौत, कई घायल

अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अलीराजपुर से गुजरात के छोटा उदेपुर जा रही बस नदी में गिर गई। हादसा सुबह 6 बजे चांदपुर गांव के पास हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।
अलीराजपुर खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, घटना में करीब 28 यात्री घायल, तीन की हुई मौत, रेलिंग तोड़ 12 फिट नीचे नाले में गिरी बस, चाँदपुर थाना क्षेत्र का मामला।@ABPNews pic.twitter.com/jqIZTTKSab
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) January 2, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





