भारत

देखें वीडियो: PM मोदी को देखने उमड़ा सैलाब, मुस्लिम महिलाओं ने लगाए हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे, 'ट्रिपल तलाक' के कानून पर जताया आभार

jantaserishta.com
15 Nov 2021 6:02 PM IST
देखें वीडियो: PM मोदी को देखने उमड़ा सैलाब, मुस्लिम महिलाओं ने लगाए हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे, ट्रिपल तलाक के कानून पर जताया आभार
x

भोपाल: शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने आदिवासियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने आदिवासियों को असली डायमंड और देश का असल हीरो बताया. मोदी के कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची थीं. उन्होंने भी मोदी का शुक्रिया किया. जंबूरी मैदान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे. वह बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी हेलीकॉप्टर से पहुंचे. इसके बाद वहां से उनका काफिला रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के निकला.




यह कारकेड होशंगाबाद रोड से होते हुए स्टेशन पहुंचना था. पीएम की स्वागत और एक झलक पाने के लिए आधे किलोमीटर में 30 मंच लगे थे. भोपालवासी पीएम नरेंद्र मोदी की झलक पाने को लालायित थे. पीएम का काफिला कुछ देर होशंगाबाद रोड पर रुका और रानी कमलापति स्टेशन की ओर आगे बढ़ा.
इस दौरान रोड पर निकल रहे पीएम के काफिले पर लोगों ने पुष्पवर्षा की. लोगों ने हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे भी लगाए. इस दौरान रोड किनारे मुस्लिम महिलाएं भी खड़ीं थी, उन्होंने भी पीएम का स्वागत फूलों से किया. इस दौरान उन्होंने हर हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए. जंबूरी मैदान पर कार्यक्रम स्थल पर भी महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए नारेबाजी की. इसके अलावा उन्होंने ट्रिपल तलाक कानून के लिए उन्हें शुक्रिया कहा.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story