भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, तेरहवीं में बहू ने मंगाई शराब, फिर

jantaserishta.com
9 March 2022 8:01 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, तेरहवीं में बहू ने मंगाई शराब, फिर
x
पढ़े पूरी खबर

नवादा: नवादा जिले की कौआकोल पुलिस ने गांधी धाम गांव से शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम सुनैना देवी बताया गया है।

गिरफ्तार महिला ने बताया कि चचेरी सास का निधन हो गया था। घर में ब्रह्मभोज (तेरहवीं) की तैयारी चल रही थी। भोज के लिए खाना बनाने वाले तथा समाज के अन्य लोगों ने शराब की मांग की। उन लोगों के लिए ही 2 लीटर देशी शराब लाई थी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ली। महिला ने बताया कि घर में कोई भी शराब का धंधा नहीं करता है।
इस संबंध में पूछे जाने पर कौआकोल थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब मामले में महिला की गिरफ्तारी हुई है। महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तथा उसे जेल भेज दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story