देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

नई दिल्ली: दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत देश के कई राज्यों में गर्मी इन दिनों कहर बरपा रही है। अकसर गर्मी का कहर 15 मई के बाद देखने को मिलता था, लेकिन इस साल अप्रैल की शुरुआत से ही प्रचंड गर्मी हो रही है। तापमान में इजाफा इतना है कि पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कम से कम 5 राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। इन राज्यों में राजस्थान, यूपी, ओडिशा, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। खासतौर पर मई के पहले सप्ताह तक यह कहर जारी रहेगा। लेकिन 4 से 7 मई के दौरान बारिश का अनुमान है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि मई के पहले सप्ताह में बारिश होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





