भारत

देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
3 April 2022 8:00 PM IST
देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में रविवार को एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है. जबकि पंजाब किंग्स को एक जीत, एक हार मिली है.



चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है, यानी पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और तुषार देशपांडे को बाहर किया है.
सीएसके में क्रिस जॉर्डन की एंट्री हुई है. जबकि पंजाब किंग्स में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है, जिसमें वैभव अरोड़ा और जितेश शर्मा पहली बार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भावुका राजपक्षा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, ओडिएन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, वैभव अरोड़ा
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबति रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रीटोरियस, मुकेश चौधरी
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 25 मैच खेले गए हैं. इनमें से 15 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत हुई है, जबकि पंजाब किंग्स ने 10 ही मैच जीते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story