भारत

देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
2 April 2022 8:02 PM IST
देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और 20 लाख रुपये लेकर फरार गए। घटना पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग एन एच 107 के बनमनखी से सरसी जाने वाली शिशवा रेलवे ढाला के समीप की है। गोली लगने से घायल हुए युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।



जानकारी के अनुसार जिस युवक को बदमाशों ने गोली मारी है उसका नाम सावन कुमार है और वह मधेपुरा का रहने वाला है। घायल युवक सावन कुमार के मालिक दीपक पंसारी ने बताया है कि जमीन खरीदने के लिए हमे अपने भाई रमेश सर्राफ को 30 लाख रुपए देने थे। शनिवार को सावन कुमार को 20 लाख रुपए अपने भाई के पास भेजा था। इस बीच बनमखनी के पास कुछ बदमाशों ने सावन कुमार को गोली मार दी और उससे 20 लाख रुपए छीन लिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृपाशंकर आजाद ने बताया कि हर स्तर से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story