भारत

देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
1 April 2022 8:04 PM IST
देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (UP Fatehpur) में एक पड़ोसी महिला को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने साथ दिल्ली ले गया. दिल्ली ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया. इसके बाद उसने महिला से निकाह कर लिया. वहीं म​हिला के पति की शिकायत पर महिला को तलाशते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची. पुलिस दोनों को वापस लेकर आ गई. इसके बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह किए जाने का पता चला तो पुलिस ने संबंधित धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.



जानकारी के अनुसार, जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित कस्बे का रहने वाला 22 वर्षीय हसन मोहम्मद उर्फ मोनू पड़ोस में रहने वाली महिला को 17 मार्च को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था. महिला को साथ ले जाने के बाद हसन मोहम्मद ने गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया. उसके बाद दोनों साथ रहने लगे. महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों को तलाशते हुए दिल्ली पहुंच गई.
दोनों का पता लगने के बाद उन्हें अपने साथ वापस ले आई. वापस आने के बाद पता चला कि युवक ने महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लिया है. इसके बाद महिला के पति ने इस बात की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की. पुलिस ने इस मामले में तत्काल धारा 386, 506, 3/5 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया. कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है.
एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पड़ोस की शादीशुदा महिला को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया और धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह कर लिया. इसके बाद पुलिस तलाशते हुए दिल्ली पहुंची. दोनों को अपने साथ ले आई. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story