भारत

देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
26 March 2022 8:00 PM IST
देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरुग्राम में शनिवार को एक युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. युवती की पहचान हंस एनक्लेव निवासी 23 साल की सपना के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक घटना राजीव चौक फ्लाईओवर की है. बताया जाता है कि राजीव चौक फ्लाईओवर से हर रोज हजारों लोग यात्रा करते हैं. शनिवार को भी आम दिनों की ही तरह इस फ्लाईओवर से लोग आ रहे थे, जा रहे थे. एक युवती एक्टिवा से आई और फ्लाईओवर पर अपनी स्कूटी खड़ी कर किनारे आई. युवती ने फ्लाईओवर से अचानक छलांग लगा दी.
युवती जब नीचे सड़क पर गिरी, तेज आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है. बताया जाता है कि फ्लाईओवर से छलांग लगाने से पहले युवती ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी.
गुरुग्राम पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. युवती ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, पुलिस तफ्तीश कर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story