देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आठ लोगों को जिंदा जलाने के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के तुरंत बाद हिंसा के मुख्य आरोपी अनारूल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता अनारूल को तारापीठ से गिरफ्तार किया गया है. अनारूल 1998 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. इस मामले पर TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "अनारूल की खोज पहले से चल रही थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्देश दिया था. उनकी तलाश चल रही थी. इससे यह साबित होता है कि TMC कोई रंग नहीं देखती है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





