भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nilmani Pal
18 Oct 2022 12:34 PM GMT
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात के लिए नवगठित सक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा में डभरा विकासखंड के ग्राम साराडीह पहुंचे। यहां उन्होंने महानदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शिव मंदिर का निर्माण सन 1991-92 में नव युवक संघ द्वारा किया गया था। मकर सक्रांति में यहां भव्य मेला लगता है। शिव मंदिर में पुजारीद्वय श्री चुलेश्वर तिवारी और श्री डिलेश्वर तिवारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा मुख्यमंत्री के रूप पहली बार साराडीह आया हूं। सरकार बनने के बाद हर किसी के लिए योजनाएं बनाई। ये जमीनी स्तर पर सही मायने में क्रियान्वित हो रहा है कि नही ये देखने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को लेकर यहां आया हूं।

हमारी सरकार किसानों की, गरीबों, मजदूरों की सरकार है। सरकार बनने के बाद हमें सबसे पहले ऋण माफ़ी फैसला लिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को फसलों की सही कीमत मिल रही है। मुख्यमंत्री ने पूछा का राजीव गांधी किसान न्याय योजना की कल तीसरी किश्त जारी किया गया है, किस किस के खाते में पैसा आया?

साराडीह के कोमल जयसवाल, 1.70 लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। इस बार 460 कट्टा धान बेचा है। योजना से पहले मिले पैसे से ट्रैक्टर लिया हूं। दो साल हो गया है। किस्त भी पूरा पटा रहा हूं। पत्नी के लिए हार भी खरीदा हूं। सुशील कुमार ने बताया कि डेढ़ एकड़ में मक्का लगाया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आदान सहायता मिल रहा है। सौर सुजला योजना से सोलर पंप मिला, जिससे मक्का, मूंगफली और बरबट्टी तीन फसलों की खेती कर रहा हूं।

Next Story