भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nilmani Pal
6 Oct 2022 12:30 PM GMT
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

कोण्डागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोण्डागांव के द्वारा 9 अक्टूबर से निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कैम्प प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के ईच्छुक युवाओं को हिस्सा लेकर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की गयी है।


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री सूरज कुमार यादव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंे तीसरे चरण के दौरान आयोजित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर में 75 प्रशिक्षणार्थियों का बस्तर फाईटर भर्ती के तहत चयनित होने की अपार सफलता के पश्चात पुनः आगामी नवम्बर महीने में थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का चतुर्थ चरण 9 अक्टूबर 2022 को प्रातः 6 बजे से विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में शुभारंभ किया जायेगा। उक्त निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कैम्प में जिले के युवाओं को अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सुअवसर का लाभ लेने सहित देश सेवा में अमूल्य योगदान देने का आग्रह किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी हेतु अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव के पदाधिकारियों के मोबाईल नम्बर +91-94242-96481, +91-99559-16467, +91-97552-69459, +91-84929-32465, +91-81198-07082, +91-79990-03433, +91-94061-90037, +91-73400-99596, +91-83199-75439, +91-72530-69883 या +91-96279-63642 पर संम्पर्क किया जा सकता है।

Next Story