भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nilmani Pal
8 Sep 2022 12:38 PM GMT
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

सूरजपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा जिले में संचालित तीन नवीन स्वामी आत्मानंद (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों के लिए स्वीकृत पदों पर नियुक्ति हेतु कार्यालय का विज्ञापन क्रमांक 3617 सेजेस, अंग्रेजी माध्यम, प्रतिनियुक्ति, संविदा, शि.भ., 2022 सूरजपुर. दिनांक 20 जुलाई 2022 के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अं.मा.) विद्यालय डांडकरवां (प्रतापपुर) बिहारपुर (ओड़गी) एवं बतरा (भैयाथान) के रिक्त शैक्षणिक पदों हेतु चयन व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। चयनित अभ्यार्थी आदेश प्राप्ति दिनांक से 07 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। समस्त अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट www.surajpur.nic.in में चयनित अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव ने आज नारायणपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के गोठानों एवं वहा संचालित गतिविधियों को निरीक्षण किया। नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भाटपाल, बेनूर,कोलियरी एवं दंडवन गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर उन्होने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने इन गौठानों में संचालित गतिविधियों को नियमानुसार संचालित किये जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने स्व सहायता समूह की महिलाओ हेतु मुर्गी पालन, मछली पालन, बाड़ी विकास के अतिरिक्त अन्य आजीविका वर्धन से जुड़े कार्य को गंभीरता से सुचारू रूप से कराने के लिए कहा है। इस दौरान गौठान में क्षतिग्रस्त कार्य को तत्काल मरमत करने तथा अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सचिवों को दिए हैं। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया है।

Next Story