भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nilmani Pal
7 Sep 2022 12:31 PM GMT
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

जगदलपुर। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के द्वारा अनुशंसित एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग तोकापाल, जिला बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर विकासखंड तोकापाल में 06 विकास कार्य हेतु 30 लाख 09 हजार रूपए के लिए क्रियान्वयन ऐजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तोकापाल को नियुक्त करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।

इन विकास कार्यों में ग्राम पंचायत टाहेकापाल में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य सोनमती घर से फोटका घर तक 200मी., ग्राम पंचायत कलेपाल में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य जबरन बोरींग से मुन्ना घर तक 250 मी., ग्राम पंचायत घटधनोरा में नाली निार्माण कार्य पटेलपारा से स्कूल पारा पुलिया तक 330 मी., ग्राम पंचायत पलवा में नाली निर्माण कार्य भाटागुड़ा से स्कूल तालाब से पूरसतह घर तक 100मी., ग्राम पंचायत छापरभानपुरी-02 में पुलिया निर्माण कार्य लिमजांडी गांधी घर पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग और ग्राम पंचायत केशलूर में पानी टैंकर प्रदाय कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

Next Story