भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
18 Aug 2022 6:06 PM IST
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी जयंती 19 अगस्त पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह का संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। अनुभूति तथा संगीत की गहराइयों में डूबकर उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना की। रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है।


बघेल ने कहा कि संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में महाराज चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देते हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजा चक्रधर सिंह सम्मान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज चक्रधर सिंह को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Next Story