भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
13 Aug 2022 6:04 PM IST
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

सूरजपुर। कृषि विभाग की उपसचिव तूलिका प्रजापति, ने सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के स्वाबलंबी गौठान खड़गवांकला का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गौठान की गतिविधियों में युवाओं के समूहों को जोड़ने तथा मछली पालन हेतु कम्पोजिट इकाई तैयार करने के निर्देश दिए। गौठान समिति, स्वसहायता समूहों को उन्होंने स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग कर आजीविका और आमदनी बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी।


प्रजापति ने कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन नवयुवको का समूह बनाने और उन्हें कोल्ड स्टोरेज, मछली पालन आदि की जानकारी देने की बात कही। वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन में लो कॉस्ट तकनीक का प्रयोग करने कहा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को डेयरी संचालकों एवं पशुपालकों को हरे चारे की व्यवस्था के लिए नेपियर घास का रोपण करने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने विकासखंड सूरजपुर के चम्पकनगर गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूहों को सामूहिक बाड़ी में जैविक खाद का उपयोग कर उच्चगुणवत्ता की सब्जी का उत्पादन करने तथा मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूलों के लिए प्रदाय करने की बात कही। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम, उप संचालक कृषि दिनेश चंद कोशले, उपसंचालक पशुधन विकास डॉ. नरेंद्र सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story