भारत

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
31 May 2022 6:03 PM IST
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

दिल्ली। नई दिल्ली में हुए रक्षा अलंकरण समारोह – 2022 में 'शौर्य चक्र' (मरणोपरांत) से कई लोगों को नवाजा गया. जिसमें एसपीओ शाहबाज अहमद को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 'शौर्य चक्र' (Shaurya Chakra)(मरणोपरांत) से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उनके पिता अब्दुल अजीज ने ग्रहण किया. सीआरपीएफ के कांस्टेबल विकास कुमार को भी शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी नंदिनी देवी और मां कलेशिया को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा. इसके साथ ही 118 सीआरपीएफ, गुंड (जम्मू-कश्मीर) के हेड कांस्टेबल, कुलदीप कुमार उरावन को उनकी वीरता के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी बंदना उरावन को यह पुरस्कार दिया.


वहीं, 204 कोबरा सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को मरणोपरांत 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी अनीता देवी को रक्षा अलंकरण समारोह 2022 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से वीरता पुरस्कार मिला. इनके साथ ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को 2020 में एक उड़ान के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उनकी पत्नी गीतांजलि सिंह और मां उमा सिंह ने ग्रहण किया. ओडिशा पुलिस के कमांडो देबासिस सेठी और सुधीर कुमार टुडू को राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. देबासिस सेठी के माता-पिता छाया और सनातन सेठी और सुधीर कुमार टुडू की मां ज्वाला टुडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया.

Next Story