भारत

देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nilmani Pal
8 Oct 2022 6:31 AM GMT
देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

दिल्ली. अक्टूबर के महीने में दो बड़े त्योहार दिवाली और छठ आ रहे हैं. इस दौरान यात्रियों के आने-जाने की तादाद में भारी इजाफा होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. अब रेलवे ने 14 जोड़ी यानी 28 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये निर्णय पूर्व मध्य रेल ने छठ पर्व के अवसर पर लिया है.


पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर रेलमंडल के दरभंगा और सहरसा के लिए दिल्ली के लिए ट्रेन चलेगी. इसी तरह दिल्ली से मुजफ्फरपुर,भागलपुर और पटना के साथ विभिन्न स्टेशनों के लिए 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

गाड़ी नंबर-03255/03256 पटना-आनंद विहार टर्मिनस-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूजा स्पेशल (प्रतिदिन): 03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर 2022 से 07 नवंबर 2022 तक हर दिन पटना से 10.00 बजे प्रस्थान कर उसी तारीख को 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 03256 आनंद विहार टर्मिनस-पटना पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर 2022 से 08 नवंबर 2022 तक आनंद विहार टर्मिनस से रात 01.00 बजे प्रस्थान कर उसी तारीख को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी.

गाड़ी नंबर 04072/04071 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04072 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर 2022 और 29 नवंबर 2022 को दिल्ली से रात 12 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान कर उसी तारीख को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04071 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर 2022 और 29 अक्टूबर 2022 को पटना से शाम 6 बजकर 45 मिनट परप्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी.

गाड़ी नंबर 04018/04017 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04018 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से रात 12 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान कर उसी तारीख को दोपहर 15 बजकर 45 मिनट पर पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04017 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर 2022 को पटना से शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी.

गाड़ी नंबर 04058/04057 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04058 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर 2022 और 26 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से सुबह 09 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04057 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर 2022 और 27 अक्टूबर 2022 को भागलपुर से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन 6 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन किऊल, मोकामा, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04034/04033 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04034 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर 2022 और 25 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04033 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर 2022 और 26 अक्टूबर 2022 को भागलपुर से 09 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन 06 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन किऊल, मोकामा, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04048 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर 2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10 बजकर 25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर 2022 को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी

गाड़ी नंबर 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04028 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 26 अक्टूबर 2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर 2022 को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04022 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर 2022 को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 4 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04021 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर 2022 को सहरसा से शाम 7 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 8 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04060/04059 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04060 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर 2022 एवं 26 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04059 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर 2022 और 27 अक्टूबर 2022 को दरभंगा से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन 7 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. 

गाड़ी नंबर 04032/04031 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04032 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04031 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर 2022 को दरभंगा से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन शाम को 7 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04068/04067 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04068 नई दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल दिनांक 21, 26 एवं 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. गाड़ी नंबर वापसी में गाड़ी नंबर 04067 सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22, 27 एवं 30 अक्टूबर को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बरौनी जंक्शन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04016/04015 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04016 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 23.अक्टूबर 2022 एवं 26 अक्टूबर 2022 को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन 4 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04015 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर 2022 एवं 27 अक्टूबर 2022 को सहरसा से शाम 7 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नबर 04062/04061 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04062 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन दोहपर 4 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04061 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 22, 26 एवं 29 अक्टूबर को सहरसा से शाम 7 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

गाड़ी नंबर 04064/04063 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: गाड़ी नंबर 04064 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 04063 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर 2022 को भागलपुर से सुबह 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

Next Story