भारत

देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
26 Sept 2022 12:00 PM IST
देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

60 साल के अशरफ अली, 20 साल की अंबर को दिल दे बैठे. दोनों ने लव मैरिज कर ली. शुरुआत में अंबर के परिवार ने अशरफ की उम्र के कारण शादी पर ऐतराज जताया, लेकिन आखिरी में जीत मोहब्‍बत की हुई. अशरफ और अंबर की लव स्‍टोरी का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.

पाकिस्‍तान के रहने वाले इस शादीशुदा कपल की उम्र में 40 साल का अंतर है. 60 साल के अशरफ अली की कॉस्‍मेटिक की दुकान थी जो कोरोना काल में बंद हो गई. इसी दुकान पर अंबर लिपिस्‍टक, पाउडर, परफ्यूम, आईलाइनर खरीदने आती थीं. अशरफ के मुताबिक- दुकान पर जब ये (अंबर) आईं तो मैं इन्‍हें पसंद आ गया. इसके बाद सिलसिला आगे बढ़ गया.

अंबर ने बताया कि अशरफ की दुकान पर इसलिए कॉस्‍मेटिक खरीदने जाती थीं, क्‍योंकि जो चीजें इनके यहां मिलती थी, उनकी क्‍वालिटी काफी शानदार थी. दुकान में मुलाकात के दौरान दोनों में आपसी समझ बननी शुरू हुई. अशरफ ने बताया कि सभी भाई-बहनों में वह सबसे बड़े थे. सभी की शादी उन्‍होंने ही करवाई. केवल उन्हीं की शादी रह गई थी. इसी दौरान अंबर दुकान पर आईं तो तो उन्‍हें काफी अच्‍छी लगी. अंबर ने ही अशरफ अली को प्रपोज किया. अंबर के प्रपोज की बात सुनकर अशरफ अली को काफी अच्‍छा लगा, उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी बात थी. अशरफ अली से जब उम्र के अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि जब मोहब्‍बत होती है तो यह सब चीजें मायने नहीं रखती हैं. लोगों को अजीब लग सकता है पर मोहब्‍बत किसी भी उम्र में हो सकती है.

Next Story