भारत

देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
10 Sept 2022 12:08 PM IST
देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास बीती रात लगभग 1 बजे बादल फट गया. इस आपदा में बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है. डीएम ने एएनआई को बताया कि बादल फटने से करीब 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि एक महिला की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक बादल फटने से धारचूला के खोतिला गांव में सबसे ज्यादा तबाही हुई. ग्वाल गांव और धारचूला मल्ली बाजार में घरों में पानी घुस गया. बादल फटने से काली नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि कई घर जमीदोंज हो गए हैं. वहीं लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है.

पिछले महीने 20 अगस्त को उत्तराखंड में देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक में बादल फट गया था. इस आपदा में सरखेत गांव को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था. गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए थे. मालदेवता पर बना पुल भी बह गया था. कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों में पानी घुस गया था.

Next Story