भारत

देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
27 Aug 2022 12:04 PM IST
देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. घटना मायापुरी इलाके की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. अपहरणकर्ता की यह हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक, जिन बच्चों का अपहरण हुआ उनकी उम्र महज 5 और 2 साल है. बच्चों के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. जबकि, मां गृहणी है. जिस समय यह घटना हुई बच्चों के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर कहीं गए हुए थे.

शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. तभी अपहरणकर्ता बच्चों को उठाकर ले गया. माता-पिता जब घर लौटे तो बच्चों को वहां ना पाकर उन्हें ढूंढने लगे. जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को तलाशना शुरू किया. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो देखा कि अज्ञात अपहरणकर्ता दो साल की बच्ची को और 5 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखा. आरोपी की पहचान 31 वर्षीय अजय के रूप में हुई, जो कि कार क्लीनिंग का काम करता है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Story