देखें 12 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

बिहार। भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल पर RDWD एग्जिक्युटिव इंजीनियर रामाशीष कुमार ने गाली देने और कमीशन वसूली करने का आरोप लगाया है. आरोपों को भागलपुर सांसद ने बेबुनियाद बताया है और कहा है कि इंजीनियर से खराब सड़क निर्माण की शिकायत की थी, जिसके बाद वो इस तरह की बातें कर रहे हैं.
भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल (JDU MP Ajay mandal) पर RDWD एग्जिक्युटिव इंजीनियर रामाशीष कुमार ने गाली देने और कमीशन वसूली करने का आरोप लगाया है. सांसद पर लगे इस गंभीर आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में इंजीनियर सीधे सांसद और उनके आदमियों पर धमकी देने और कमीशन वसूलने का आरोप लगा रहे हैं. इंजीनियर ने सांसद के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से जांच की मांग की है. यह सब बातें उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कही है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस कार्यक्रम में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे. अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले गोपाल मंडल और सांसद अजय मंडल में छत्तीस का आंकड़ा है. गोपाल मंडल अपनी ही पार्टी के सांसद पर शराब बेचने और अफीम की खेती कराने का आरोप लगा चुके हैं.
जेडीयू सांसद अजय मंडल के ऊपर आरोप लगाने वाले इंजीनियर का नाम रामाशीष प्रसाद है. रामाशीष प्रसाद नवगछिया में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता हैं. वीडियो में सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इंजीनियर का दावा है कि 20 साल से जो काम क्षेत्र में नहीं हुआ था वह काम उन्होंने करवाया. इसके बावजूद सांसद उन्हें लगातार जलील कर रहे हैं. इसके साथ ही इंजीनियर रामाशीष प्रसाद ने इस्तीफा देने की धमकी दी है और कहा है कि सम्मान खोकर अपना फर्ज नहीं निभा सकते हैं. इस बारे में अपने अधिकारियों को भी बताया है और अब ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दूसरे कर्मचारियों से भी अपील की और कहा सम्मान खोकर कोई नौकरी नहीं करे. हमारा भी सम्मान है. हम भी राजनीति कर सकते हैं. इसका यह मतलब नहीं कि हम सबको बुलावें और उससे कमीशन मांग करें.





