भारत

देखें 12 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
3 Oct 2022 12:01 PM IST
देखें 12 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
मैसूर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। कर्नाटक में यात्रा का चौथा दिन है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दोपहर में मैसूर शहर पहुंचेंगी। दोनों चामुंडेश्वरी पहाड़ियों का दौरा करेंगी और देवी का आशीर्वाद लेंगी। बाद में, वे हेलीकॉप्टर से हिल स्टेशन कोडागु के लिए रवाना होंगी, जहां वे कुछ दिनों के लिए विश्राम करेंगी।

राहुल गांधी भी उनके साथ कोडागु में शामिल होंगे और वहां उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। कर्नाटक में विजया दशमी (नवरात्रि) उत्सव को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिए रोक दी जाएगी।
पार्टी नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 6 अक्टूबर को फिर से शुरू होने पर पदयात्रा में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस विधायक और केपीसीसी मीडिया सेल के अध्यक्ष प्रियांक खड़गे ने कहा कि प्रियंका गांधी गुरुवार को मांड्या जिले के मेलुकोट शहर में पदयात्रा में हिस्सा लेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर स्वास्थ्य ठीक रहता है, तो सोनिया गांधी भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होंगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.एस. पोन्नाना को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दौरे की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। गांधी परिवार मदिकेरी तालुक के मेगेरी गांव में कूर्ग विल्डरनेस रिजॉर्ट में ठहरेंगे। सीआरपीएफ के जवान रिजॉर्ट की सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।
चामराजनगर और मैसूरु जिलों से होते हुए यात्रा सोमवार सुबह मांड्या जिले में पहुंची।
राहुल गांधी ने स्थानीय कांग्रेस विधायक तनवीर सैत के साथ आजम मस्जिद का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक सेंट फिलोमेना चर्च का भी दौरा किया।
सोमवार को, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा का 26वां दिन ऐतिहासिक मैसूर से सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story