भारत

देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
4 May 2022 10:01 PM IST
देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखें लाइव वीडियो

नई दिल्ली: आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के कुछ ही घंटो बाद HDFC का Home Loan महंगा हो गया है. प्राइवेट सेक्टर के इस सबसे बड़े बैंक के होम लोन पर बढ़ी ब्याज दरें 1 मई से लागू हो गई हैं.

HDFC ने 0.05% बढ़ायी ब्याज दर
एचडीएफसी ने अपने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 0.05% की बढ़ोतरी की है. ये नई दरें 1 मई 2022 से मान्य हैं. बैंक ने साफ किया है कि एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) स्कीम के तहत होम लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नई ब्याज दर 0.05% बढ़ जाएगी और ये उनके ब्याज की रीसेट डेट से ही लागू होगी.
RBI ने 0.40% बढ़ाया रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने महीनों से ऐतिहासिक निचले यानी 4% पर बनी हुई रेपो दरें बुधवार को बढ़ा दीं. इनमें 0.40% की बढ़ोतरी की गई. इससे तय हो गया कि होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरें महंगी होंगी. नई रेपो दर 4.40% हो गई है.
महंगाई कंट्रोल करने के लिए बढ़ाया रेपो रेट
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने बुधवार को अचानक प्रेस कांफ्रेंस की. गवर्नर दास ने कांफ्रेंस में बताया कि रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का निर्णय किया गया है. उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने इकोनॉमी के हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की. इस बैठक में एमपीसी के सदस्यों ने एकमत से रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया. एमपीसी ने यह फैसला बेकाबू होती महंगाई के कारण लिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story