भारत

देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
16 April 2022 10:02 PM IST
देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकापुरा के गांव में एक परिवार के कुछ लोग 4 साल के बच्चे को दवाई दिलाने जा रहे थे. रात के करीब 10:30 बजे कुछ नकाबपोश लुटेरों (Mscreants) ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इनमें एक शख्स की जान चली गई. वहीं महिला सहित दो लोग घायल हो गए. महिला को फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है.

सुल्तानपुर में SSP आवास के पास होटल कारोबारी को मारी गोली, 15 हजार रुपये लूटे
इस मामले में डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया के हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बदमाशों को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है. वारदात की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. छानबीन कर रहे हैं. घटना में 40 वर्षीय अंग्रेज सिंह की मौत हो गई है. दो लोग जख्मी हैं. हमारी टीम काम कर रही है, जल्द दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.
वहीं मृतक रिश्तेदार ने कहा कि कल रात 10:30 बजे बीमार बच्चे को शहर लेकर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अंग्रेज सिंह की मौत हो गई. बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. कोटकपुरा के आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के स्पीकर को भी मामले की सूचना दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story