भारत

देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
13 April 2022 10:01 PM IST
देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

लखीमपुर खीरी केस के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को आदेश सुनाएगा. 10 फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दी थी. गाड़ी से कुचल कर मारे गए एक किसान के परिवार ने आशीष की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत को रद्द करने से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. चीफ जस्टिस एनवी रमणा की अगुआई वाली बेंच ने आश्चर्य जताया था कि कैसे इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत देते समय मामले के गुण-दोष पर विचार किया? सीजेआई ने कहा था, 'हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि किस तरह हाई कोर्ट ने घायलों का पक्ष देखा. हम एक जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं. हम लम्बा नहीं करना चाहते. शुरुआती तौर पर सवाल इतना है कि क्या बेल रद्द करनी चाहिए या नहीं. हम इन सब फालतू सवालों पर नहीं जाएंगे कि कौन सी कार थी, पोस्टमॉर्टम इत्यादि. '
इस बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी थीं. बेंच ने यूपी एसआईटी की ओर से जमानत की अनुमति देने वाले HC के आदेश को चुनौती देने की सिफारिश का हवाला दिया. सीजेआई ने कहा, 'जब एसआईटी ने एक रिपोर्ट दी थी तो सभी अधिकारियों से एसआईटी ने जो कहा था, उसके अनुसार कार्रवाई करने की उम्मीद की जाएगी.' 3 अक्टूबर 2021 को हुए लखीमपुर हादसे पर आशीष मिश्रा का कहना था कि वह घटना के समय वहां मौजूद ही नहीं था. उत्तर प्रदेश सरकार भी उसकी जमानत रद्द करने के हक में नहीं है. सरकार ने कहा था कि उसने सभी गवाहों को सुरक्षा प्रदान की है और आरोपी के सबूतों से छेड़छाड़ करने का भी कोई खतरा नहीं है.















jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story