भारत

देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
3 April 2022 10:00 PM IST
देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

झारखंड के धनबाद में पान मसाला कारोबारी मुकेश पंडित की 26 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है. धनबाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुकेश की पत्नी नीलम देवी और उसके प्रेमी उज्जवल शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि उज्जवल की निशानदेही पर मुकेश का मोबाइल और पिस्टल बरामद कर ली है. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुनाह भी स्वीकार कर लिया है.

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुकेश पंडित के घर के पास ही उज्जवल शर्मा का घर था. उज्जवल शर्मा मुकेश की दुकान में काम करता था. इससे उज्जवल शर्मा का मुकेश के घर आना जाना शुरू हो गया. इसी दौरान उज्ज्वल का प्रेम प्रसंग मुकेश की पत्नी के साथ शुरू हो गया. दोनों मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाना चाहते थे. इसलिए मुकेश की पत्नी और उज्जवल ने मिलकर साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.
हत्या को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उज्ज्वल शर्मा ने लड़की के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया. फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेंजर के जरिए मुकेश से दोस्ती की. दोस्ती बढ़ने के बाद उज्ज्वल मैसेंजर के जरिए मुकेश से बातचीत करने लगा. 25 मार्च की रात मैसेंजर से बातचीत के दौरान ही उज्ज्वल ने मुकेश को मिलने के लिए दामोदरपुर फुटबॉल ग्राउंड बुलाया और मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story