देखें रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

झारखंड के पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किस्मत लखनपुर गांव के डोम पाड़ा में बम बनाते समय विस्फोट हो गया. इस धमाके से पूरा गांव दहल गया. मामले की जानकारी के बाद मुफ्फसिल पुलिस ने बगल के गांव फरसा से सुकू शेख को गिरफ्तार किया. मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, सुकू शेख को बन बनाने में महारत हासिल है. सुकू शेख ने अपने भतीजे लालचंद शेख के कहने पर 9 देसी बम बनाने की बात कही है. अब पुलिस सुकू शेख के भतीजे की तलाश कर रही है. पुलिस ने बम बनाने का सामान उसके घर से बरामद किया है. सुकू शेख बम बनाने का धंधा कई साल से कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





