भारत

देखे रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
29 March 2022 10:00 PM IST
देखे रात 10 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखे लाइव वीडियो

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र की तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव में मंगलवार की शाम एक हृदय विदारक घटना में सगी बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एक साथ दो बहनों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

धर्मेन्द्र मेहता की पत्नी बबीता देवी (24) शाम करीब चार बजे चापाकल पर पानी लेने जा रही थी। इसी दौरान वह आंगन में गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। बड़ी बहन को आंगन में गिरा देख उसकी छोटी बहन पुष्पा कुमारी (12) उसे उठाने गई तो उसे भी जोरदार करंट लग गया। दोनों को आंगन में गिरा देख बबीता का पुत्र हिमांशु ने शोर मचाया।
उसके बाद आसपास से पहुंचे लोगों ने आननफानन में बिजली का कनेक्शन काटा। लाइन काटकर दोनों बहनों को वहां से हटाया गया। तब तक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। मृतका महिला को एक पुत्र हिमांशु के अलावे एक साल की पुत्री स्वाति भी है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story