भारत

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
23 April 2022 10:01 PM IST
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
पढ़े पूरी खबर

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाडौती मथुरा मेगा हाईवे स्थित बहतें ईदगाह के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे हादसे में बाइक सवार बनकेश मीना (30) पुत्र रामनिवास मीना निवासी बसों कला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.



वहीं बाइक पर सवार मृतक की बहन खेलंता 32 पुत्री रामनिवास हादसे में गंभीर घायल हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक की बहन खेलंता मीना को 108 एंबुलेंस की सहायता से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
एएसआई दौलत सिंह ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मृतक के भाई ओम प्रकाश ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई बनकेश मीना मोटरसाइकिल से अपनी बहन खेलता को अपने गांव बसों कला से रामगढ़ मुराडा लेकर जा रहा था. इसी दरमियान भाडौती मथुरा हाईवे पर बहतेंड ईदगाह के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बनकेश की मौके पर मौत हो गई. वहीं उसकी बहन को गंभीर हालत में सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भी मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story