भारत

सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखिए, हद तो तब हुई, जब...

jantaserishta.com
20 April 2025 5:30 PM IST
सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखिए, हद तो तब हुई, जब...
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक महिला, जो नशे में धुत्त है, बीच सड़क पर हंगामा कर रही है. वहां से आने-जाने वाली तेज़ रफ्तार गाड़ियों के सामने आ जा रही है. किसी की स्कूटी में सवार हो जा रही है. हालात यहां तक बिगड़ गए कि महिला ने बीच सड़क पर ऐसा बवाल मचाया कि दो कारें आपस में टकरा गईं. वायरल वीडियो देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह वीडियो कहां का है और पुलिस ने इस पर क्या एक्शन लिया है.
बता दें, यह घटना हरिद्वार के हर की पैड़ी के सामने की है. महिला की हरकत देखकर राह चलते लोग भी चौंक गए. बीच हाईवे पर महिला ने राहगीरों का रास्ता रोक रही हैं. साथ ही अजीबो-गरीब हरकतें कीं और गाड़ियों को जबरन रोकने लगी.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आने-जाने वाली गाड़ियों के सामने आ रही है, उनमें घुसने की कोशिश कर रही है. नशे में हालात ऐसे हैं कि एक कार का शीशा तक तोड़ दिया. हालात इतने बिगड़े कि दो कारें आपस में टकरा गईं.
कुछ श्रद्धालु और स्थानीय लोग महिला की हरकतों से हैरान और परेशान नजर आए. हद तो तब हो गई जब महिला ने सड़क से गुजर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भी उलझने की कोशिश की. स्थिति को संभालने के लिए एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल को स्कूटी पर बैठाकर महिला को मौके से ले जाते देखा गया.चश्मदीदों का कहना है कि महिला किसी सभ्रांत परिवार से लग रही थी और संभवतः उसे किसी ने यहां अकेला छोड़ दिया था.वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन से सख़्ती की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story