देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) के मामले में भारत दुनिया के सबसे प्रभावित देशों में से एक है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल देश में करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार कारों की सेफ्टी (Car Safety) को लेकर सख्त रवैया अपनाने जा रही है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने 6 एयरबैग्स (Airbags) अनिवार्य बनाने समेत स्वदेशी सेफ्टी मानक भारत एनकैप (Bharat NCap) का ऐलान कर दिया है. हालांकि कार कंपनियां (Car Companies) सरकार के इस कदम को सकारात्मक तरीके से नहीं ले रही है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर से दोहराया है कि अगर 6 एयरबैग्स अनिवार्य किए गए तो वह छोटी कारें बनाना बंद कर देगी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव (Maruti Suzuki Chairman RC Bhargava) से 6 एयरबैग्स अनिवार्य किए जाने के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई थी. भार्गव ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उनकी कंपनी छोटी कारें बनाना बंद करने से नहीं हिचकेगी. उन्होंने कहा कि अगर सरकारी नीतियों के दखल के चलते छोटी कारें (Maruti Suzuki Small Cars) अव्यावहारिक हो जाती हैं, तो उन्हें बनाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है. भार्गव ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते वाहनों की लागत बढ़ रही है और वे आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





