भारत

देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
17 May 2022 2:05 PM IST
देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

मीसा भारती के राज्यसभा भेजे जाने पर हम ने तंज किया है. हम के प्रधान महासचिव दानिश रिजवान ने RJD सुप्रीमो पर निशाना साधा है और कहा है कि केवल अपनी बेटी को सांसद बनाने से कुछ नहीं होगा उनका ना जनाधार है और ना ही कोई वोट बैंक बल्कि अगर हिना साहब को अपना उम्मीदवार बनाती है तो इससे उनकी बेटी को ही फायदा पहुंचेगा और समाज में एक मैसेज आएगा कि वह मुस्लिम समाज के सबसे बड़े हितेषी हैं. दानिश रिजवान के उनका ना जनाधार है और ना ही कोई वोट बैंक यह बयान लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का नागवार गुजरा है इसके बाद तेजप्रताप यादव ने दानिश रिजवान पर पलटवार किया है और कहा है कि मांझी की पार्टी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरी बहन मुझे राखी बांधती है तो गलत बोलने वाले लोगों पर सुदर्शन चक्र भी चलेगा।

महिलाओं को आगे बढ़ने देना चाहिए, चाहे वे किसी भी दल में हों. महिलाएं मां दूर्गा का रूप होती हैं. महिलाओं पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए. दरअसल हिन्दस्तानी आवाम मोर्चा ने दिवंगत पूर्व सांसद हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की बात कही थी. हम पार्टी के प्रधान सचिव दानिश रिजवान ने कहा कि मीसा भारती को फिर से राज्य सभा भेजने की तैयारी आरजेडी कर रहा है जिनका कोई जनाधार नहीं है.

आरजेडी को शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्य सभा भेजना चाहिए. दानिश रिजवान ने कहा कि हिना साहब को अपना उम्मीदवार बनाती है तो समाज में एक मैसेज आएगा कि वह मुस्लिम समाज के सबसे बड़े हितेषी हैं. जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि मीसा भारती मेरी बहन हैं, और हमको राखी बांधती हैं. राखी की लाज बचाने के लिए जरूरत पड़ी तो मैं सुदर्शन चक्र भी उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि विरोधियों को सुदर्शन चक्र से जवाब देना मुझे आता है.

Next Story