भारत

देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
6 April 2022 2:00 PM IST
देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

भारतीय जनता पार्टी (bharatiya janata party) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP nadda) ने आज बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी की छवि बदली और आज वह गरीबों के आंसू पोछने वाली और महिलाओं को सशक्त करने वाली पार्टी के रूप में उभरी है. पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सूझबूझ और मार्गदर्शन में आज भाजपा की छवि में भी बहुत बड़ा अंतर आया है.


जेपी नड्डा ने कहा, ''भाजपा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत तो थी ही, लेकिन अब पार्टी की छवि बदली भी है. आज हम गरीबों की पार्टी हैं, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम करने वाली पार्टी हैं, गरीबों की आंखों के आंसू पोंछने वाली पार्टी हैं.'' उन्होंने कहा कि भाजपा की छवि महिलाओं को आगे बढ़ाने व उन्हें सशक्त करने वाली पार्टी की भी बनी है.

पार्टी प्रमुख ने हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की नीति और कार्यक्रमों पर पूरी ताकत के साथ भारत की जनता की मुहर हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए नड्डा ने कहा कि आज 12 राज्यों में भाजपा की सरकार और 18 राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है. उन्होंने कहा कि आज हमारे 402 सांसद हैं और राज्यसभा में 1988 के बाद 100 का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है.

BJP के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ''हम सब का सौभाग्य है कि हम भाजपा को इस तरह आगे बढ़ता देख रहे हैं. आज हमारे विधायकों की संख्या 1379 है और हम हर प्रदेश में मौजूद हैं.''



Next Story