भारत

देखें नया वीडियो: किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, हुई मारपीट-जमकर चलीं कुर्सियां

jantaserishta.com
30 May 2022 2:44 PM IST
देखें नया वीडियो: किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, हुई मारपीट-जमकर चलीं कुर्सियां
x

बेंगलुरु: कर्नाटक पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह को नाराजगी का सामना करना पड़ा। खबर है कि कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं पर स्याही फेंकी गई। टिकैत का कहना है कि किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने उनपर स्याही फेंकी थी। राजधानी बेंगलुरु में जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ।

हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन ने जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में टिकैत पर स्याही फेंकने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकैत और सिंह कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े वीडियो को लेकर सफाई दे रहे थे। यह स्टिंग ऑपरेशन एक चैनल ने किया था, जिसमें कोडिहल्ली पैसों की मांग करते नजर आ रहे थे।
टिकैत ने 'स्याही हमले' के आरोप राज्य सरकार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'यहां स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी। यह सब सरकार की मिलीभगत से हुआ है।'
खबर है कि दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सफाई दे रहे थे कि वे इस मामले में शामिल नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसान नेता कोडिहल्ली के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्रकारों और नेताओं के बीच सवाल-जवाब का दौर चल ही रहा था कि कुछ लोगों ने उनपर काली स्याही फेंक दी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story