देखें LIVE वीडियो: डांस करते हुए मशहूर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की हार्टअटैक से मौत, चल रहा था ये गाना

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में डॉक्टर्स की एक पार्टी की खुशियां अचानक ही मातम में बदल गई. सन 1975 के एमबीबीएस (MBBS) बैच के डॉक्टर्स (Doctors) की पार्टी बीते रविवार को एक निजी होटल में आयोजित की गई थी. इस पार्टी में प्रदेश के मशहूर फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चन्द्रशेखर (CS) जैन भी गए थे. सभी डॉक्टर एक साथ फिल्मी गीत 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा…' गाकर डांस कर रहे थे. डांस करते करते डॉ. जैन अचानक ही फ्लोर पर गिर पड़े. साथी डॉक्टर्स ने जांच में पाया कि उनको दिल का दौरा पड़ा है. पार्टी में उस वक्त कार्डियोलॉजिस्ट सहित कई विभागों के 50 से ज्यादा सीनियर डॉक्टर मौजूद थे. सभी ने डॉक्टर जैन को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए.
'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा'...इस गाने पर डांस करते करते फोरेंसिक एक्सपर्ट की हुई हार्ट अटैक से मौत. दबे पांव आई मौत LIVE! दुःखद #MadhyaPradesh pic.twitter.com/zu37uxolve
— Ravish Pal Singh (@ReporterRavish) October 19, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





