भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, नौकरी के लिए परेशान युवक ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
23 Feb 2022 8:00 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, नौकरी के लिए परेशान युवक ने की खुदकुशी
x
देखे LIVE बुलेटिन

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान विभोर शर्मा के रूप में हुई है. 26 साल के विभोर की लाश लहूलुहान हालत में गार्ड केबिन में मिली थी. ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार विभोर ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है. आत्महत्या से पहले विभोर ने देर रात करीब 2.00 बजे परिजनों को मोबाइल पर मैसेज किया था और अपने घर से निकल गया था.
विभोर ने मोबाइल से भेजे मैसेज में, 'माई लाइफ इज एंड' लिखा था. विभोर के परिजनों के मुताबिक वह बीते काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था और हाल ही में उसकी नौकरी गुरुग्राम में लगी थी जहां उसे शुक्रवार को ज्वाइन करना था.
परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर विभोर ने ये कदम क्यों उठाया. विभोर की लाश सेक्टर-13 राजनगर में सर्विस लाइन स्थित मकान नंबर-13 के सामने सिक्योरिटी गार्ड के बैठने वाले केबिन में मिली.
विभोर की कनपटी पर गोली के निशान हैं और पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story