भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, शार्ट सर्किट से गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग

jantaserishta.com
19 March 2022 10:01 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, शार्ट सर्किट से गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग
x
पढ़े पूरी खबर

पचपदरा: बाड़मेर के बालोतरा उपखण्ड के बिठुजा गांव में 2 खेतों में आग लगने से खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई. दोपहर के समय लगी आग से खेत में फसल काट रहे किसानों व मजदूरों में अफरातफरी मच गई. खेत में आग लगने पर आसपास से भी लोग आग बुझाने के लिए आगे आये, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उनके भी हौसले पस्त हो गए. बाद में सूचना पर बालोतरा से एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. तब तक दोनों खेतों की फसल जलकर खाक हो गई. आग दूसरे खेतों तक नहीं पहुंचे इसको लेकर वहां मौजूद लोगों जमकर पसीना बहाया.जानकारी के अनुसार बाबूलाल प्रजापत के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट की चिंगारियां फसल पर गिरी. जिससे खेत मे पक कर तैयार खड़ी गेंहू फसल में पलक झपकते ही आग पकड़ ली. वहीं, उसी समय तेज हवा का बवंडर ने घी का काम किया.

खेत में फसल काट रहे किसानों और मजदूरों को कुछ समझ आता उससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया. ये आग पास के जवाहर राम चौधरी के खेत तक फैल गई.आग की खबर मिलने पर वहां सैकड़ों ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े. आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. बाद में दमकल विभाग के पहुंचने पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. फसल में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया. आग की सूचना के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story