भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, पत्नी की सहेली को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
21 Feb 2022 10:02 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, पत्नी की सहेली को उतारा मौत के घाट
x
देखे वीडियो

दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसने हत्या के बाद अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए थे। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात को बुराडी के कौशिक इंक्लेव स्थित घर में युवती की लाश मिली थी। प्रियंका रावत नाम की महिला ने पुलिस को फोन कर बताया था कि मृतका उसकी सहेली है और उसने हत्या का शक फरार पति अमन पर जताया। इसके बाद एसीपी तिमारपुर स्वागत पाटिल की देख रेख में एसएचओ राजेंद्र कुमार की टीम गठित की गई। लेकिन आरोपी ने अपने फोन बंद कर दिए थे।

इस बीच एसआई सत्येंद्र एवं एसआई दीपक शर्मा की टीम टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी का सुराग जुटाने में लगी थी। तभी मथुरा में आरोपी का फोन सक्रिय हुआ। दरअसल, अमन ने हत्या से जुड़ी खबर पढ़कर समाचार पत्र की क्लिप को अपनी पत्नी प्रियंका के पास भेजा था। उसने पत्नी को खबर बताने के लिए धमकी भी दी। फिर एसआई सत्येंद्र की टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई। लेकिन आरोपी ने अपना ठिकाना बदल दिया और जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने रविवार देर रात को आरोपी को जयपुर से दबोच लिया लेकिन पूछताछ के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। वह यौन कुंठित था और अपनी पत्नी की सहेली रोमिला (परिवर्तित नाम) को शिकार बनाना चाहता था। इसलिए शुक्रवार को वह रोमिला को साड़ी खरीदने के बहाने लेकर अपने साथ लाया। फिर घर में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसका गला घोंट दिया और शव के साथ संबंध बनाए। आरोपी ने घर में ताला लगा दिया और मथुरा फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोमिला की शादी तय हो गई थी और परिवार शादी का कार्ड बांटने में जुटा हुआ था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story