भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, अवैध मादक पदार्थ साथ दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 March 2022 10:00 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, अवैध मादक पदार्थ साथ दो गिरफ्तार
x
देखे लाइव वीडियो

नागौर जिले की खींवसर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से अलग-अलग एमडी बरामद हुई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बार फिर क्षेत्र के माफियाओं में खलबली मच गई है. खींवसर थाना अधिकारी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ताड़ावास चौराहे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश दी. मौके पर दो युवक बाइक लेकर खड़े मिले. पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद दोनों की तलाशी ली. पुलिस ने दोनों के कब्जे से एमडी बरामद करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों से एमडी बरामद करके आरोपी पप्पू राम पुत्र डूंगरराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी ताड़ावास के कब्जे से 3.70 ग्राम एमडी बरामद की है. अवैध मादक पदार्थ एमडी का शुद्ध वजन 3.10 ग्राम हुआ. वहीं पुलिस ने सुखदेव उर्फ सुखराम पुत्र अमराराम जाति जाट उम्र 24 वर्ष निवासी ताड़ावास के कब्जे से 3.60 ग्राम एमडी बरामद की है. अवैध मादक पदार्थ एमडी का शुद्ध वजन 3.00 ग्राम हुआ है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल सीज की है. इस दौरान खींवसर थानाधिकारी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story