भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, बुजुर्ग महिला ने बहुमंजिली इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कर ली खुदकुशी

jantaserishta.com
20 March 2022 10:01 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, बुजुर्ग महिला ने बहुमंजिली इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कर ली खुदकुशी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है. अब एक बुजुर्ग महिला ने बहुमंजिली इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर लेने की खबर है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.

जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र 76 साल थी. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और इसका इलाज भी चल रहा था. ये घटना गौर सिटी टू सोसाइटी की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उषा शर्मा नाम की महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
बताया जाता है कि एक साल पहले ही उषा के पति की मौत हो गई थी. वह अपनी बहू और बेटे के साथ तीसरी मंजिल के फ्लैट में रह रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने जब इमारत से नीचे कूदने की कोशिश की तो वह बालकनी में लटक गई, लेकिन थोड़ी देर बाद वह नीचे आकर गिरी जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
गौरतलब है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिली इमारतों से छलांग लगाकर खुदकुशी करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. कई बार देखा गया है कि 1 दिन में तीन से चार खुदकुशी के मामले भी सामने आए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story