भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, पेड़ से लटका हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
20 March 2022 8:04 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, पेड़ से लटका हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी
x
पढ़े पूरी खबर

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जिले के देवगढ़ के सालरापाडा गांव में रविवार सुबह बड़ के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को लटका दिखा, शव के मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी.

शव के लटके होने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आंबापुरा थाना अधिकारी गजवीर सिंह मय पहुंचे और शव को बड़ के पेड से ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा, और शव को कब्जे में लिया. साथ ही शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से इसकी शिनाख्त करवाई, जिसमें यह गांव के ही निवासी अंबू के रुप में उसकी पहचान हुई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को म़तक की मौत सूचना दी. जिसके बाद युवक के शव को परिजनों की मौजूदगी में एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया,जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. मामले की जांच कर रहे रमेश चंद मीणा ने बताया की 45 वर्षीय अंबू का शव गांव के पास ही बड के पेड़ पर लटका हुआ मिला. शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और वहीं, मामले की जांच की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story