भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, सहायक निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Feb 2022 8:13 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, सहायक निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार
x
देखे लाइव वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक निदेशक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने की।

डीडीए के सहायक निदेशक पर संपत्ति के हस्तांतरण विलेख जारी करने से संबंधित फाइल को मंजूरी देने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। आरोप था कि बाद में 30 हजार रुपये पर बात बन गई थी।
इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई।
इससे पहले निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी (आप) नेता गीता रावत को भी सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story