भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, कार की टक्कर से 4 डिलीवरी ब्वॉयज की मौत

jantaserishta.com
3 March 2022 8:01 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, कार की टक्कर से 4 डिलीवरी ब्वॉयज की मौत
x
देखे लाइव वीडियो

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 डिलीवरी ब्वॉयज की मौत हो गई। गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक पर सवार चार डिलीवरी ब्वॉयज को कुचल दिया। आनन-फानन में चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही डीएलएफ फेज वन पुलिस मौके पर पहुंची और ने कार चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा बीती रात हुआ था। गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर मौजूद गुरुग्राम डीएलएफ फेज वन थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी डिलीवरी ब्वॉयज रोड के किनारे बाइक पर थे। तभी सामने से एक कार आई और चारों को कुचल दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं कार भी पूरी तरह से डैमेज हो गई। कार चालक को गिरफ्तार कर पुलिस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं युवक ने शराब के नशे में तो नहीं था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story