भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, मादक पदार्थ समेत 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 March 2022 10:00 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, मादक पदार्थ समेत 2 गिरफ्तार
x
देखे लाइव वीडियो

कोलायत: बीकानेर आईजी रेंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली. खबर के मुताबिक आज (बुधवार) गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप को जब्त किया.

थानाधकारी धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी के दौरान गजनेर फांटा के पास मिट्टी से भरकर गुजरात से पंजाब जा रहे एक ट्रेलर को रोका गया. चालक से पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नहीं मिला. जांच करने पर मिट्टी के नीचे अवैध पदार्थों की बड़ी खेप पाई गई.
उन्होंने बताया कि मिट्टी के नीचे 3 क्विंटल 10 किलो डोडा पोस्त से भरे पॉलिथीन के करीब एक दर्जन कट्टे मिले. साथ ही 1 किलो 10 ग्राम अफीम भी बरामद की गई, जिसकी मार्केट रेट लाखों में है.
वहीं, पुलिस ने ट्रक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही अवैध पदार्थ के परिवहन में काम ले जाने वाली ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. जांच नाल थानाधिकारी को दी गई है.
गौरतलब है कि बीकानेर आईजी रेंज में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है. जिससे जिले में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो मे कहीं न कहीं खोफ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story