भारत

LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, कैफे संचालक की पत्नी ने किया सुसाइड

Nil dhankar
1 March 2022 12:00 PM IST
LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, कैफे संचालक की पत्नी ने किया सुसाइड
x

यूपी। बांदा में महज चार वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला अचानक अपने प्रेमी से नफरत करने लगी। पहले महिला ने अपने प्रेमी से तलाक मांगा। इससे पहले कि कुछ होता, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी रंजना गुप्ता (25) ने चार वर्ष पहले बंगालीपुरा के रहने वाले अमित गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। दोनो लोग किराए के मकान में बतौर पति-पत्नी रहते थे। कुछ दिन तक तो दोनो के बीच खूब निभी, लेकिन बाद में रंजना अमित से तमाम फरमाइशें करने लगी और इधर-उधर घूमने की बात करने लगी। अमित को यह सब पसंद नहीं था। उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो के बीच मनमुटाव हो गया। रंजना ने तलाक लेने की न्यायालय में अरजी दे दी। फैसले की तारीख 15 अप्रैल लगी हुई है।

देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सुबह अमित घर से बाहर निकल आया। इसी बीच मौका पाते ही रंजना ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके टिनशेड के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ ही देर बाद घर पहुंचे अमित ने देखा तो दरवाजे बंद थे, उसने कुण्डी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। देखा तो रंजना का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही पति बदहवास हो गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। मृतका के देवर अनुराग ने बताया कि रंजना एफसीआई में जॉब करती थी। अमित कैफे चलाता था। दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनो ने घरवालों की रजामंदी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से रंजना की नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से रंजना पति से नाखुश रहने लगी थी। रविवार को भी दोनो के बीच विवाद हुआ था, वह समझौता कराने भी गया था। सुबह ही उसने यह घटना अंजाम दे दी।

Next Story