भारत

LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए मांगी दुआ

Nilmani Pal
12 March 2022 6:31 AM GMT
LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए मांगी दुआ
x

यूपी। मेरठ में मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी है। मेरठ में दक्षिण सीट से भाजपा के विधायक सोमेंद्र तोमर को दूसरी बार चुनाव जीतने पर अल्लाह से लंबी उम्र की दुआ मांगी है। मुस्लिम महिलाओं ने कहा की प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारे विधायक को इतनी लंबी उम्र दे की वह किसी से न डरें।


चौधरी चरण सिंह से कैंपस से छात्र राजनीति की शुरूआत करने वाले डॉ सोमेंद्र तोमर मेरठ की दक्षिण सीट पर दूसरी बार चुनाव जीत हैं। सोमेंद्र ने दक्षिण सीट पर सपा के आदिल चौधरी को चुनाव हराया है। गुर्जर बिरादरी के सोमेंद्र तोमर योगी सरकार में लगातार मंत्री पद की दौड़ में रहे, लेकिन वह कैबिनेट में शामिल नहीं किए गए। अब फिर से सोमेंद्र तोमर मंत्रीमंडल में शामिल होने की दौड़ में हैं। वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भी करीबी माने जाते हैं।

मुस्लिम महिलाओं ने नमाज के समय जो कहा है वह कुछ इस प्रकार है। हे अल्लाह हमारे क्षेत्र के विधायक जो दूसरी बार सत्ता में आए हैं। सभी मुस्लिम बहनों के लिए व हमारे परिवार के बच्चों और मर्दो के हित के लिए विकास करें। आमीन, हे अल्लाह सोेमेंद्र ताेमर चैन और अमन के साथ जितने भी विकास कार्य करें वह प्रगति की तरफ हों। हे अल्लाह हमें समाज में इतनी हिम्मत दें की हम सभी का विकास करें। हम भारत के रहने वाले हैं। हम जितनी भी मुस्लिम बहनें हैं। हमारे हक की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी जी, हमारे क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर को इतनी हिम्मत दें की वह किसी से न डरें। दुआ मांगने वाली मुस्लिम महिलाओं में सहारा फाउंडेशन की अध्यक्ष अफरोज जैदी, रेशमा, शबाना, सना, रुखसार खान और अन्य रहीं।

Next Story