देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज चला रहे हैं रिक्शा

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज रिक्शा चला रहे हैं. यह खबर सुनकर आप हैरत में पड़ गए होंगे. बात ही कुछ ऐसी है. लेकिन खबर सच्ची है. आपके ध्यान में संभाजीराजे का नाम आया होगा लेकिन वे तो कल तक मराठा आरक्षण की मांग लिए मुंबई के आजाद मैदान में अनशन पर बैठे थे. वे बीजेपी सांसद भी हैं. वे रिक्शा क्यों चलाएंगे? सही सोचा, एक तो छत्रपति शिवाजी महाराज का खानदान, साथ में सांसद होने का सम्मान. ना सिर्फ महाराष्ट्र में उनका रुतबा और नाम है, बल्कि देश भर में उनकी ख्याति और पहचान है. उन्हें रिक्शा चलाने की क्या ज़रूरत है? फिर दूसरा नाम शिवेंद्र राजे का आता है. वे भी छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज होने के साथ-साथ बीजेपी विधायक हैं. ऐसे में वो भी रिक्शा क्यों चलाएंगे? तो फिर उदयनराजे भोसले ने तो रिक्शा नहीं चलाया? और अगर चलाया तो क्यों? महाराज के खानदान के हैं. खुद भी बीजेपी सांसद हैं. उन्हें रिक्शा चलाने की जरूरत क्यों पड़ी?
खासदार उदयनराजे भोसले यांनी हाती घेतलं रिक्षाचं स्टेअरिंग! 'जलमंदिर' परिसरात मारला फेरफटका @Chh_Udayanraje @BJP4Maharashtra @SataraPolice #UdayanrajeBhosle #satara #BJP pic.twitter.com/gyqDlqX18d
— Sagar P. Joshi (@spjoshi11) March 1, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





