भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता का निधन

jantaserishta.com
5 March 2022 8:00 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता का निधन
x
देखे लाइव वीडियो

रोहतक: संयुक्त किसान मोर्चा की नेता ओमपति बिरधाना का निधन हो गया। अंतिम संस्कार गांव बिरधाना में शुक्रवार को किया गया। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता रामचंद्र यादव ने बताया कि बहन ओमपति की तबीयत बिगड़ गई। उनको नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर ओमपति को बचाया नहीं जा सका। ओमपती किसान आंदोलन में सक्रिय थी।



वह लगातार बिरधाना गांव से महिलाओं को लेकर ढांसा बॉर्डर पहुंचती थी। उनके अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पहाड़ीपुर, भारतीय किसान यूनियन के नेता उमराव सिंह, दीपक धनखड़, जोगिंद्र, सूरजमल, नरेंद्र, संजय बादली, कपूर सिंह शामिल रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story