देखें 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई को 7 दिन की ED कस्टडी में भेजा गया

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इकबाल कासकर को आज गिरफ्तार कर लिया. ED ने इकबाल को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को 7 दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है. इकबाल कासकर के खिलाफ ठाणे पुलिस ने एक्टोर्शन का मामला दर्ज किया था और इसी मामले में उसे साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था, तब से ही वह जेल में है. हाल ही में NIA ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है. NIA को जानकारी मिली थी कि दाऊद एक अंतरराष्ट्रीय टेरर नेटवर्क चला रहा है जिसका नाम D-कंपनी दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





